गया, मार्च 1 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के ध्यय 'कैंपस फॉर कम्युनिटी' के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं-एक के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का किया शैक्षणिक भ्रमण किया। सीयूएसबी के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा, अनुशंधन नेशनल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा वित्त प्रदत्त शोध परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर- एक के कक्षा सात के विद्यार्थियों ने विभाग का शैक्षणिक भ्रमण किया। अनुशंधन नेशनल रिसर्च फाउंडेशन भारत सरकार ने पर्यावरण विज्ञान विभाग के डॉ. प्रशांत, एसोसिएट प्रोफेसर (परियोजना अन्वेषक) तथा प्रो. राजेश कुमार रंजन (सह अन्वेषक) को मलयुक्त कीचड़ के उपचार के लिए प्रकृति-आधारित संकर निर्मित आर्द्रभूमि प्रण...