मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जेएमएस कॉलेज, मुंगेर में चल रहे 7 दिवसीय एनएसएस स्पेशल कैंप के पांचवें दिन रविवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके तहत स्वयंसेवकों के बीच भाषण, लेखन, क्विज, पोस्टर निर्माण तथा रील बनाने की प्रतियोगिताएं कराई गईं। कॉलेज के एनएसएस समन्वयक मो तबारक अंसारी ने बताया कि, प्रतियोगिताओं का परिणाम किसी दूसरे दिन घोषित किया जाएगा, जिसके आधार पर प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।वहीं, प्रतियोगिता के बाद एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए गांव मिन्नत नगर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें लोगों को स्वच्छता और हरियाली के प्रति जागरूक किया गया। यह आयोजन मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मुनीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.