बागेश्वर, दिसम्बर 3 -- संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सभागार में सप्त शक्ति मातृ सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। वहीं, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। वीर शहीद की पत्नी उमा सौटियाल को सम्मानित भी किया। यहां प्रांत संयोजिका गोदावरी चतुर्वेदी, प्रीति बहुगुणा, प्रधानाचार्या पूजा बिष्ट, गीता पंत, लीला बिष्ट, संतोषी, नीमा, लीला जोशी, रीना आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...