घाटशिला, मार्च 26 -- पोटका। स्वयंसेवी संस्था पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी तथा विभिन्न वन अधिकार समिति के संयुक्त तत्वावधान में वन पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए दो दिवसीय साईकिल तथा मोटरसाइकिल रैली 29 व 30 मार्च को निकालकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह घोषणा केंद्र के सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार ने गुरुवार को बड़ा सिगदी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि 29 मार्च को सहारजुड़ी से रैली शुरू होगा। प्रथम दिन दो पंचायत ग्वालकाटा एवं पोड़ा तेंतला के सभी गांवों में सघन जागरूकता अभियान किया जाएगा। इस दिन बोड़हाघुटू में रात्रि विश्राम के उपरांत दूसरे दिन 30 मार्च को 4 पंचायत हेंसल आमदा,कालिकापुर,सानग्राम व पोटका के गांवो में अभियान चलेगा। छह पंचायत के 42 में जन जागरण कार्यक्रम रखा गया है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.