रामगढ़, सितम्बर 19 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण विभाग की ओर से आयोजित पर्यावरण संरक्षण गतिविधि में रामगढ़ को दूसरा स्थान मिला है। उक्त जानकारी आरएसएस के जिला पर्यावरण संयोजक भुवनेश्वर ठाकुर ने प्रेस बयान जारी कर दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत चलाए गए एनएसपीसी पर्यावरण प्रतियोगिता में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन लगभग एक महीना तक चलाया गया। इसमें प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, कॉलेज और कोचिंग सेंटर में चलाया गया। इसमें सरकारी, गैर सरकारी, सामाजिक संगठन, मातृशक्ति, शिक्षण संस्थान, प्रमुख युवा शक्ति, जल प्रमुख, पॉलिथीन प्रमुख, धार्मिक संस्थान प्रमुख आदि से संपर्क करते हुए काम किया गया है। श्री ठाकुर ने बताया कि इसमें अपने पूरे झारखंड में रामगढ़ जिले को दूसरा स्थान प्...