आदित्यपुर, जुलाई 25 -- ​गम्हरिया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष डॉ. जेएन दास ने कहा कि राज्य के मदरसों की सरकार से उत्तराखंड की तर्ज पर जांच करे। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी कई अवैध गतिविधियां सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में मदरसों की भी जांच होना चाहिए। कहा कि यदि जांच के दौरान किसी भी संस्थान में अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं, तो सरकार को कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। उन मदरसों को तत्काल बंद कर देना चाहिए। शुक्रवार को विहिप की ओर से बड़ा गम्हरिया बस्ती के गोराई पाड़ा स्थित बासंती मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 101 पौधे लगाए गए। विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. दास ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लेने क...