उन्नाव, दिसम्बर 21 -- उन्नाव। पर्यावरण संरक्षण को लेकर रोटरी क्लब ने मैराथन दौड़ आयोजित की। शहर के पीडी नगर से शुरू हुई मैराथन दौड़ मोती नगर में समाप्त हुई। दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। पीडी नगर के एचडीएफसी बैंक के निकट मैराथन दौड़ को सीओ सिटी दीपक यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांधीनगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा बौराहा से होते हुए मैराथन दौड़ मोती नगर पर समाप्त हुई। मैराथन दौड़ में जिले के 18 विद्यालयों के एक सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रेस में आर्या राजपूत प्रथम, सुधीर वर्मा द्वितीय व आनंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 धावकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र जैन, अनुराग अग्रवाल, विशाल चंद्र...