गिरडीह, जून 17 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के महादेवडीह गांव में अभिव्यक्ति फाउंडेशन व जीआईसीआरई मुम्बई के संयुक्त तत्वाधान में जल, जंगल, जमीन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों, अभिभावकों, शिक्षक ने जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली के माध्यम से बच्चों ने गांव का भ्रमण किया। अभिव्यक्ति फाउंडेशन के फील्ड ऑफिसर भीम प्रसाद सिंह ने कहा कि रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि जल है तो जीवन है, जंगल है तो जीव जन्तु हैं और जमीन है तो मानव जाति का जीवन है। इसलिए हम सभी को मिल कर पर्यावरण संरक्षण करना जरुरी है।मौके पर महादेवडीह के विद्यालय शिक्षक संतोष चोड़े, किशुन किस्कू, किशोर सिंह, संस्था के राजकिशोर पंडित, अजय राय सहित कई ग्रामीण और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...