देहरादून, जनवरी 21 -- विकासनगर। नवकुंज समिति देहरादून की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचय को लेकर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दो दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के प्रथम दिन सहसपुर क्षेत्र में यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। जल, जंगल और जमीन का संरक्षण किए बिना आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने द्वारा छात्र-छात्राओं को श्रीमद्भागवत गीता एवं पेन वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि गीता जीवन में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और कर्तव्यबोध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.