पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीण महिलाओं को सौंपा पौधा
महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के तत्वावधान में सीमा चौकी डंडा हेड द्वारा शेख फरेदा गांव में हर जन-हर घर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत विशेष पौधारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कमांडेंट जगदीश प्रसाद धावाई के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कमांडेंट जगदीश प्रसाद धावाई ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी पूर्वक देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने घर और आसपास एक-एक पौधा लगाए और उसकी सुरक्षा करें, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा। अभियान के तहत कुल 55 पौधों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.