चतरा, जून 14 -- चतरा, प्रतिनिधि। शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन (एसकेएस), चतरा द्वारा शनिवार को संघरी मैदान में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत संघरी, जलेद, बांझीटांड एवं लश्करी गांव के 5 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही 67 जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। संस्था द्वारा वितरित राशन में चावल, दाल, बिस्कुट, मैगी, चॉकलेट सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी।लाभुकों में दिव्यांगजन, विधवा महिलाएं, बुजुर्ग ग्रामीण, छोटे बच्चे एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार शामिल रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों सहित 140 से अधिक ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्क...