बलिया, फरवरी 3 -- बलिया, संवाददाता। शासन ने वित्तीय वर्ष 2036-27 में पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए जिले में 39 लाख पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें 13 लाख पौध अकेले वन विभाग को लगाना है। शेष अन्य विभागों के समन्वय से रोपित किए जायेंगे। लेकिन नर्सरी वन विभाग को देना है। इसको देखते हुए वन विभाग सभी नौ रेंजों के 130 स्थानों को चिन्हित किया है और यहां गड्ढा खुदाई समेत अग्रेत मृदा कार्य तेज कर दिया गया है ताकि सीजन में बेहतर पौध रोपित किए जा सकें। प्रभागीय निदेशक वानिकी पृथ्वी राज केएसबी ने बताया कि सभी रेंजों के 24 नर्सरियों में 48 लाख 28 हजार पौध विशेषज्ञों की देख-रेख में तैयार किए जा रहे हैं। वहीं विभाग की ओर से चिन्हित स्थानों पर गड्ढा खुदाई के साथ ही मिट्टी डलाई का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रयास है कि पहले से गड्ढा खोदे जाने ...