पलामू, जून 12 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर की रेहला ग्रासिम इकाई की ओर से सीएसआर के तहत बेलचंपा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में पर्यावरण जागरूकता एवं पौधा वितरण-सह-रोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं, युवाओं, छात्र-छात्राओं तथा संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ। इस दौरान लोगों को स्वच्छ पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा सतत विकास के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान प्रमुख हितेन्द्र अवस्थी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा। हितेन्द्र अवस्थी ...