समस्तीपुर, जून 6 -- समस्तीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गयी। मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर इसे रवाना किया। प्रभात फेरी में रेल मंडल के वरीय अधिकारियों, रेल कर्मियों, स्कूली बच्चे व स्काउट एंड गाइड ने काफी संख्या में भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिये प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने से संबंधित आकर्षक स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया गया। प्रभात फेरी डीआरएम ऑफिस से शुरू होकर ललित उद्यान तक पहुंचा जहां पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी बने: डीएम मौके पर कई फलदार व छायादार पौधे लगाकर लोगों को ...