देहरादून, अक्टूबर 2 -- देहरादून। भारत-नेपाल की एकजुटता और प्रकृति संरक्षण का संदेश लेकर पद्मभूषण पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी ने समर्थकों संग गांधी जयंती के दिन शुक्रवार दो अक्टूबर को नेपाल के जनकधाम से साइकिल यात्रा की शुरूआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनकपुर के राज्यपाल सुरेंद्र लाल रहे। उनके साथ पर्यटन मंत्री कनेश पटेल तथा खाने-पानी (पेयजल), सिंचाई एवं ऊर्जा मंत्री जवाहर लाल कुशवाहा भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि जनकधाम से यात्रा का शुरू होना भारत और नेपाल की एकजुटता का प्रतीक है। प्रकृति से जुड़े मुद्दों पर दोनों देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि आज आवश्यकता है कि पर्यावरण और प्रकृति से जुड़े मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाए। यह भी पढ़ें- मेरठ : प्रकृति बचाने के संदेश के साथ शुरू ह...