देहरादून, मई 18 -- हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा रविवार को ओएनजीसी केवी स्कूल परिसर से 'पर्यावरण संकल्प साइकिल रैली' का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईंधन बचत और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं ट्रस्ट अध्यक्ष व कैंट विधायक सविता कपूर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर सविता कपूर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के बीच साइकिल चलाना एक सरल और प्रभावी उपाय है, जिससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। उन्होंने स्वर्गीय हरबंस कपूर के विचारों को स्मरण करते हुए समाज सेवा और प्रकृति संरक्षण के उनके संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संकल्प साइकिल रैली को मंत्री गणेश जोशी ने किया फ्लैग ऑफ वहीं, गणेश जोशी ने साइकिल को पर्यावरण और स्वास्थ्य ...