बगहा, जून 19 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज चीनी मिल की ओर से पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा अभियान के तहत करीब एक हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इनमें छायादार के साथ साथ फलदार तथा आयुर्वेदिक महत्व के पौधे शामिल हैं। चीनी मिल के यूनिट हेड रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान की शुरुआत 05 जून को हुई थी। हालांकि चीनी मिल प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे वर्ष तत्पर रहता है। इस अभियान में ईवीपी राजीव कुमार त्यागी समेत रत्नेश झा, विवेक दीक्षित, जितेंद्र शर्मा, परमवीर सिंह, राज सिंह, नवीन तिवारी, पवन राव आदि अधिकारी की सक्रियता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...