मोतिहारी, जुलाई 11 -- पताही। राजकीय मवि बालिका पताही में इको क्लब 3.0 के माध्यम से विद्यालय कि छात्र-छात्राएँ हरित, स्वच्छ और सतत भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। साथ ही इसको लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चित्र प्रदर्शित कर लोगों को सक्रिय होकर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने कहा कि एक पेड़ लगाएं, प्रकृति बचाएँ और आने वाली पीढ़ियों को हरियाली की अमूल्य विरासत दें। मौके पर शिक्षिका तूलिका कुमारी सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...