आगरा, जून 7 -- शारदा विश्वविद्यालय के आनंद स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने विश्व पर्यावरण दिवस और विश्व साइकिल दिवस मनाया। एसयूए के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) जयंती रंजन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा दी। विशिष्ट वक्ताओं ने वर्तमान पर्यावरण चुनौतियों और नवाचारों पर विचार साझा किए। जिला परियोजना अधिकारी शुभम सक्सेना ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सरकार की नमामि गंगे पहल के बारे में बताया, जिसका उद्देश्य पवित्र नदी को पुनर्जीवित करना है। डॉ. शहजाद अली ने जल संसाधन प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की भूमिका पर चर्चा की। हरित पहल के तहत आनंद स्कूल ने वन विभाग से 150 पौधे प्राप्त किए। उनको विश्वविद्यालय परिसर में लगाया जाएगा। पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता और साइकिल रैली का आयोजन भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्...