अररिया, जून 20 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के तत्वावधान में हरियाली मिशन के तहत पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन प्रखंड के परवाहा पंचायत स्थित ओशो ट्यूशन सेंटर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के प्राचार्य बिमल कुमार डे ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण विषयक कविताएं एवं प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं। उन्होंने विभिन्न नारों के माध्यम से वन एवं पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वन संरक्षण समय की सबसे बड़...