गाजीपुर, अप्रैल 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सीडीओ संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला पौधारोपण समिति की बैठक हुई। इसमें पौधारोपण करने सहित अन्य बिंदुओं पर तैयारी करने के लिए निर्देशित किया। सीडीओ ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसमें सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण करने के लिए निर्देश दिया। साथ ही रोपित पौधों की देखभाल एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के लिये भी कहा। ग्राम्य विकास विभाग (डीसी मनरेगा) ने सभी ग्राम पंचायतों में मियांवाकी पद्धति से पौधारोपण कराने के लिए निर्देशित किया...