नोएडा, अक्टूबर 5 -- नोएडा। ग्लोबल मैमल बिग डे पर रविवार को ओखला पक्षी विहार में पर्यावरणीय मैराथन का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म और ग्लोबल वाइल्डलाइफ फेयर के सहयोग से आयोजित मैराथन में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मैराथन का उद्देश्य महज दौड़ ही नहीं था, बल्कि बल्कि प्रकृति और स्तनधारी जीवों के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करना भी था। इस मौके पर ओखला पक्षी विहार के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि ओखला पक्षी विहार की प्राकृतिक सुंदरता के बीच एक विशेष दौड़ में सम्मिलित होने पर लोगों को अच्छा अनुभव हुआ। इस दौड़ में संरक्षणवादियों, शिक्षाविदों, पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों, फिटनेस उत्साही लोगों एवं सामान्य जनमानस की भागीदारी रही। प्रतिभागी दौड़ के साथ ही आसपास के पर्यावरण, पौधों और जानवरों के बारे में भी जानकारी ली। आयोजक...