पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए पौधरोपण
आजमगढ़, मई 24 -- आजमगढ़। तमसा बचाओ संगठन और ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर के कर्बला मैदान स्थित होबर्ट प्राथमिक स्कूल पर पौधरोपण किया। तमसा परिवार के रितेश गोयल ने कहा कि उनका संगठन लगातार रविवार को पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। शाहिद ने कहा कि पौधरोपण से प्रर्यावरण शुरू रहेगा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोग एक पौधा अवश्य लगाए, जिससे ऑक्सीजन मिलता रहे। गुलाब चौरसिया ने कहा एक पौधा मां के नाम, एक पौधा तमसा के नाम लगाएं। वन विभाग के इंस्पेक्टर लक्ष्मी सोनकर ने कहा कि पेड़ पौधा हमारे जीवन का रक्षा करता हैं, इसे हम सभी को आगे बढ़कर लगाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.