पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील
औरंगाबाद, जून 4 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र के कारण पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। अश्विनी तिवारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा एक पौधा मां के नाम वृक्ष भंडारा अभियान यह भी पढ़ें- नेहा मुरारी और योगेश जोशी बने पर्यावरण के ध्वजवाहक यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.