देवघर, अप्रैल 25 -- देवघर,प्रतिनिधि। झौंसागढ़ी दुःखी साह रोड अवस्थित दुखी साह मेमोरियल संदीपनी पब्लिक स्कूल में चल रहे हरित सप्ताह अंतर्गत शनिवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों द्वारा उत्साह के साथ ग्रीन कलर डे (हरा रंग दिवस) मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें प्रकृति से जोड़ना रहा। मौके पर बच्चे विभिन्न थीम आधारित वेशभूषा में सुसज्जित होकर स्कूल आए। इस दौरान कोई बच्चा पेड़-पौधे बनकर आया, तो कोई पृथ्वी, पानी की बूंद, घास-फूस तथा बादल पानी की बूंद के रूप में सुसज्जित नजर आया। मौके पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से यह संदेश दिया कि मैं पेड़ हूं, मैं छाया देता हूं, फल-फूल देता हूं, ऑक्सीजन देता हूं मुझे मत काटो, मुझे अपने आसपास रखो मैं जीवन दाता हूं। इस दौरान एक लघ...