जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के ईको क्लब द्वारा पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के सात प्रतिष्ठित महाविद्यालयों ने भाग लिया, जहां नाटक और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रकृति की महत्ता को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए अन्नी अमृता ने ग्रामीण स्वच्छता का उदाहरण देते हुए जमशेदपुर की पर्यावरणीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की, वहीं पूनम महानंद ने छात्रों को संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने धरती के अस्तित्व को बचाने हेतु पुनः संकल्पित होने की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने पंचतत्वों के संरक्षण को हमारा परम कर्तव्य बताया। ...