गुमला, जुलाई 31 -- घाघरा, प्रतिनिधि। आंध्रप्रदेश के मर्कापुरम जिले के निवासी वेंकट रेड्डी पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले हैं। करीब 30 दिनों की यात्रा के बाद वह शुक्रवार को घाघरा पहुंचे। उन्होंने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में घर से यात्रा शुरू की थी। अब तक तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इसके बाद वे बिहार और उत्तर प्रदेश जाएंगे तथा वहां से ट्रेन से अपने घर लौटेंगे।वेंकट ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 100 किमी साइकिल चलाते हैं। गुरुवार रात उन्होंने गुमला के एक मंदिर में विश्राम किया था। उनकी साइकिल पर सेव ट्री और सेव वाटर जैसे पर्यावरण संरक्षण के संदेश अंकित हैं।घाघरा के एक होटल में भोजन के दौरान स्थानीय लोगों की नजर उनकी साइकिल के घिसे हुए टायर पर पड़ी। इसके बाद जलका रोड निवासी प्रे...