हजारीबाग, जून 5 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत मेरा युवा भारत एवं बियॉन्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अलख जगाया गया। इस दौरान वृक्षारोपण अभियान के साथ-साथ एक भव्य पर्यावरण जागरुकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पौधारोपण के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर मगध विश्वविद्यालय में लिया गया हरित संकल्पपर्यावरण संरक्षण रैली जिला युवा पदाधिकारी रूद्र शेखर ने कहा कि माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का काम कर रहा है और पर्यावरण संरक्षण इस दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल पौधे न लगाएं, बल्कि उनकी रक्षा क...