पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प,पेड़ों को बांधी गई राखी
कोडरमा, जून 6 -- कोडरमा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समर्पण संस्था के तत्वावधान में ढोढाकोला, बेंदी एवं भौंड़ो पंचायत में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया सीता देवी एवं उप मुखिया रामदेव सिंह ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, पेड़-पौधे लगाने और प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं युवाओं के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण बचाने से जुड़े संदेशों को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया। गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें "पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही पेड़ों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- सिजुआ में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.