बलिया, फरवरी 19 -- बलिया। महर्षि संदीपनी विद्या मंदिर में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत सह संयोजक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि केवल पेड़ लगाने से पर्यावरण की रक्षा संभव नहीं है, बल्कि हमें अपने दैनिक जीवन में भी संकल्प और सावधानियां अपनानी होगी। कहा कि छोटे-छोटे व्यवहारिक परिवर्तन से ही बड़े परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। बताया कि एक परिवार प्रतिदिन औसतन 150 किलो कार्बन उत्सर्जन करता है, जो प्रतिवर्ष लगभग 10 हजार किलो तक पहुंच जाता है। वर्तमान में कार्बन उत्सर्जन में 53 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने संसाधनों के सीमित होने का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें उनका न्यूनतम उपयोग करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इनका लाभ उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.