प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पर्यावरण एवं योग विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व आईजी केपी सिंह रहे। समाजसेवी डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नई पीढ़ी को जागरूक किया जाना चाहिए। योगाचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सिंह, महासचिव अमित श्याम, निखिलेश कुमार, सुनील धवन को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता दिनेश रस्तोगी ने किया। यह भी पढ़ें- छावनी परिषद में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश यह भी पढ़ें- स्वस्थ जीवन के लिए नियमित करें योग : नागेंद्र यह भी पढ़ें- महाराजगंज में योग दिवस पर भव्य शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...