रांची, अगस्त 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर बुधवार को राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो सारंग मेढेकर, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो मनोज कुमार, प्राकृतिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो मनोज कुमार, विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार पाढ़ी, विभाग के प्राध्यापक व बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक सरोज कुमार बनर्जी और टाटा स्टील के अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) विभाग के प्रमुख डॉ तपन कुमार राउत ने विद्यार्थियों को उद्योगों में रसायन विज्ञान की बढ़ती उपयोगिता से अवगत कराया। उन्होंने पिगमेंट्स के निर्माण, उनके औद्योगिक उपयोग और उत्पादन प्रक्रिया ...