अररिया, मार्च 20 -- अररिया, वरीय संवाददाता एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा में कमांडेंट शाश्वत कुमार की अगुआई में विश्व गौरैया दिवस मनाई गयी। एसएसबी 52वीं बटालियन अररिया में भी कार्यक्रम आयोजित कर गौरैया बचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय सहित समस्त बाह्य सीमा चौकियों में जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व पर चर्चा की गई। जवानों को बताया गया कि गौरैया पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसकी घटती संख्या चिंता का विषय है। कार्यक्रम के तहत पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई तथा कृत्रिम घोंसले लगाने के लिए प्रेरित किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी श्री पी. एन. सिंह ने कहा कि गौरैया संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव संभव है। कार्यक्रम के अं...