कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसए में पृथ्वी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण, सतत कृषि और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कहा, इसकी थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह है। यह विषय अक्षय ऊर्जा की ओर बढ़ने और टिकाऊ भविष्य के लिए सामुदायिक भागीदारी पर केंद्रित है। उन्होंने पृथ्वी को प्रदूषण रहित रखने और रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक/जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। मिट्टी के स्वास्थ्य को मानव स्वास्थ्य से जोड़कर मिट्टी को बचाने की अपील की। पृथ्वी को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा। यह भी पढ़ें- पर्यावरण और धरती को सुरक्षित रखने के लिए करें पौधारोपण: वीसी इसके चलते विवि में प्लास्टिक उपयोग को बंद किया जाए। अधिक से अधिक पौधरोपण करें। कृषि वैज्...