हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता। वन संरक्षण और बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर सिख समाज ने अनूठी पहल की है। रविवार को जगजीत सिंह आनंद के नेतृत्व में शिवालिक छकाता रेंज के रोशिला-पसौली मार्ग पर गुरबाणी कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा और वरिष्ठ अधिवक्ता ललित कर्नाटक ने बताया कि वनों के कटान से बढ़ता तापमान और गुलदार के हमले चिंताजनक हैं। यह आयोजन हाल ही में गुलदार के हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप भी समर्पित रहा। अमनदीप सिंह टिंकू, महेंद्र सिंह सेठी व जसपाल सिंह की ओर से प्रस्तुत कीर्तन के जरिए पवणु गुरु पाणी पिता का संदेश देते हुए प्रकृति संरक्षण की अपील की गई। यह भी पढ़ें- वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर जताई चिंता इस दौरान बीडी पाण्डे, जीत सिंह, नानक सिंह, जसबीर सिंह गोल्डी और मनमोहन सिंह बिष्ट ...