पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण को किया जागरूक
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- कुंडा, संवाददाता। कृपालु महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के स्वयं सेवी छात्राओं ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण जागरुकता रैली निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय, तृतीय इकाई के स्वयं सेवी छात्राएं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेखा शुक्ला, डॉ. निभा रानी की अगुवाई में रैली लेकर अघिया गांव पहुंचीं। मलिन बस्ती, पटेल का पुरवा, हरिजन बस्ती, पाल का पुरवा आदि गांवों में जाकर महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण की जानकारी दी। स्वयं सेवी छात्राओं ने नारे लगाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। योग और फिटनेस को लेकर कॉलेज सभागार में कार्यशाला हुई। ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से डॉ. प्रियंका शर्मा ने स्वयं सेवी छात्राओं को स्वस्थ रहने को संतुलित भोजन, नियमित योगाभ्यास, अधिक पानी पीना, पर्याप्त नींद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.