पटना, दिसम्बर 12 -- विमला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य समिति में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। पर्यावरण कल्याण और उत्तम स्वास्थ्य विषय पर आयोजित इस सेमिनार में पर्यावरण संरक्षण, जीवनशैली में सुधार कर ही उत्तम स्वास्थ्य पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। विमला फाउंडेशन के सचिव आशुतोष कुमार ने कहा कि आधुनिक समाज में स्वास्थ्य और पर्यावरण एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं, इसलिए सामूहिक प्रयास ही सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। मौके पर बृजमोहन सिंह ने कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को व्यापक मुहिम के तौर पर चलाना होगा। भाजपा नेता व मेयर प्रतिनिधि शिशिर कुमार ने स्वास्थ्य और पर्यावरण के परस्पर संबंधों पर अपनी बातें र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.