हाजीपुर, मार्च 19 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र राजनारायण महाविद्यालय हाजीपुर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं एनवायरमेंट वॉरियर्स के संयुक्त तत्वावधान में गौरैया संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कविता, निबंध लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने सभी विद्याओं में अपनी प्रतिभा से मुग्ध कर दिया। कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया। इसके बाद गौरैया की मधुर चहचहाहट एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार देवेश की प्रभावशाली आवाज में प्रस्तुत ऑडियो संदेश ने उपस्थित सभी लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विनोद मंडल ने अपने संबोधन में बचपन की स्मृतियों को साझा करते हुए गौरैया और मानव जीवन के गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। क...