मुरादाबाद, जुलाई 1 -- जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सपा नेता राजेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बिलारी विधानसभा के अमरपुरकाशी और जिगनिया गांव में आयोजित कार्यक्रमों में केक काटकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए फलदार और छायादार पेड़ लगाए गए। ग्रामीण महिलाओं को बर्तन और कपड़े बांटकर खुशियां साझा की गईं।राजेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश यादव अपनी सहृदयता, सौम्यता, वैचारिक प्रतिबद्धता और मानवीय संवेदनाओं से राजनीति के नए प्रतिमान गढ़ने वाले, संविधान और समाजवाद के पक्ष में तनकर खड़ा रहने वाले, सामाजिक न्याय की विचारधारा को अपने राजनीतिक व्यक्तित्व का स्थायी आधार बनाकर पीडीए के मान-सम्मान को सदैव तत्पर रहने वाले ...