रांची, जून 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड वन विभाग ने राज्यवासियों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस वर्ष की थीम के अनुरूप विभाग ने प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने, पौधरोपण को बढ़ावा देने, जल संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया। मुख्य समारोह शुक्रवार को पलाश सभागार रांची में हुआ। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दिकी ने कहा कि पर्यावरण संकट आज वैश्विक चुनौती बन चुका है। इसके समाधान के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपण उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल कानूनी दायित्व नहीं, ब...