अररिया, मार्च 20 -- अररिया, वरीय संवाददाता विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कुसियारगांव जैव विविधता उद्यान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उद्यान में आए आगंतुक एवं शैक्षणिक भ्रमण कर रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धीमा की छात्राओं को वनो के क्षेत्र पदाधिकारी राधेश्याम राय ने गौरैया की महत्व पर प्रकाश डालते उसे बचाने का संकल्प दिलाया। कहा कि गौरैया हमारे पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है। पारिस्थतिक तंत्र के लिए आवश्यक है। वहीं वनरक्षी गौरव कुमार ने गौरैया पक्षी के महत्व पर चर्चा करते हुए उसे विलुप्त होने से बचाने के लिए पौधे लगाने, रेडीमेड घोंसले बनाने एवं छत या बालकनी में अन्न दाना पानी रखने की अपील की। कार्यक्रम में सभी छात्राएं बहुत प्रसन्न एवं उत्साहित दिखे। मौके पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी राधेश्या...