पीलीभीत, मार्च 30 -- गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को भारतीय अर्थव्यवस्था में पर्यावरण, वैश्विक जलवायु परिवर्तन और कृषिगत सतत विकास विषय पर प्रथम दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगोष्ठी में भारत समेत नेपाल से आए शिक्षाविदों व विशेषज्ञों ने पर्यावरणीय चुनौतियों, कृषि संकट और सतत विकास के उपायों पर मंथन किया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि यह आयोजन न केवल कॉलेज बल्कि पूरे पूरनपुर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। बताया कि वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, कृषि में नवीकरणीय ऊर्जा और आजीविका से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है। यूपीईए के महासचिव प्रो. विनोद क...