गाज़ियाबाद, जून 29 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम पर्यावरण में सुधार के लिए विजयनगर में सात लाख पौधे लगाएगा। सिटी फॉरेस्ट और साईं उपवन की तरह पहली बार पौधे लगाकर सेना की जमीन को हरा भरा किया जाएगा। एक जुलाई से पौधे लगाए जाएंगे। विजयनगर में सेना की काफी जमीन खाली है। इस पर जगह-जगह कचरा रहता था। लोग अवैध झुग्गी बनाकर रह रहे थे। रक्षा संपदा विभाग ने पिछले साल अभियान चलाकर जमीन खाली कराई।

पौधे लगाने की योजना इसके बाद नगर निगम ने सेना की जमीन को घने जंगल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की।इसके लिए रक्षा संपदा विभाग से अनुमति ली गई। निगम 48 एकड़ जमीन पर करीब सात लाख पौधे लगाने का दावा कर रहा है।

नगर आयुक्त का बयान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया एक जुलाई से पौधे लगाने का अभियान शुरू होगा। 10 एकड़ जमीन पर लगभग सवा लाख पौध...