अररिया, मई 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया का एक बैठक शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता परिषद के नगर मंत्री जितेंद्र प्रियांशु ने की। बैठक में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिषद द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सफलता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस संबंध में रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना हम सबों की जिम्मेवारी है। जिस प्रकार वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है उसके चलते पर्यावरण में गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना हम सबों की बड़ी जिम्मेदारी इसका गंभीर परिणाम वर्तमान एवं भविष्य की पीढी को भुगतन...