लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- पर्यावरण मित्र समूह को सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1860 के अधीन सोसाइटी के रूप में रजिस्ट्रीकृत होने पर पर्यावरण मित्रों ने वृक्षारोपण किया। देवकली रोड स्थित एक शिवम मैरिज लॉन के पास पर्यावरण मित्रों ने नवरात्रि के दौरान कन्या सात्विका गुप्ता के हाथों छायादार पौधे लगाकर धरा को सजाने के कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह के अध्यक्ष एवं संयोजक विशाल सेठ, उपाध्यक्ष प्रबंधन मयूरी नागर, उपाध्यक्ष प्रचार-प्रसार राम मोहन गुप्त, सचिव संजय कुमार गुप्ता, प्रबंध कारिणी सदस्य सुमन श्रीवास्तव, कुमकुम गुप्ता एवं सपना कक्कड़, पर्यावरण संरक्षण सहयोगी मित्र लेखनी सेठ सहित अनुभा नागर, देव ऋषि नागर, सात्विका गुप्ता आदि सम्मिलित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.