रुडकी, जून 24 -- रुड़की। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजौली में कार्यरत शिक्षक, पर्यावरण मित्र एवं नशामुक्त भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक पाल सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चन्द्र सुयाल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही जिले में चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता एवं नशामुक्त भारत अभियान की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- पर्यावरण मित्र ने एसपी देहात से की शिष्टाचार भेंट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...