बागेश्वर, मई 31 -- बागेश्वर। आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य संवर्धन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वराज भवन, नगर पालिका परिसर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने भगवान धन्वन्तरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने योग को स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग अनुदेशक दीप जोशी ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स...