नैनीताल, मार्च 10 -- नैनीताल। नगर पालिका में मंगलवार को धात संस्था के सहयोग से पर्यावरण मित्रों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, हल्द्वानी के चिकित्सकों की टीम ने करीब 125 पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां धात संस्था के संस्थापक रविकांत राजू, सभासद गजाला कमाल, विनोद पंत, विजय पंत, डॉ. प्रदीप कुमार, अमित कुमार पाल, महिमा आर्य, अनीता गोस्वामी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...