हरिद्वार, मार्च 25 -- मायापुर स्थित यूनियन भवन में बुधवार को देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ प्रदेशस्तरीय बैठक हुई। इसमें पर्यावरण मित्रों के नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2024 में प्रस्तुत 10 सूत्रीय मांग पत्र पर सरकार द्वारा निर्णय न लिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सौदा ने कहा कि वर्षों से कार्यरत पर्यावरण मित्र, संविदा व दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को नियमित किए जाने की मांग लगातार उठाई जा रही है। सरकार की सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र ही नियमितीकरण संबंधी शासनादेश जारी नहीं किया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संगठन संरक्षक अरविंद चंचल ने की। इस दौरान प्रदेश...