हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी। नगर निगम में संविदा और मोहल्ला स्वच्छता समिति में कार्यरत पर्यावरण मित्रों की ईपीएफ कटौती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए कार्मिकों के यूएएन नंबर जनरेट किए जा रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने बताया कि ईपीएफ राशि वर्ष 2011 से जमा होनी है। कहा कि संगठन लगातार इसके लिए संघर्ष कर रहा था। अब इसके लिए कार्रवाई शुरू होने से कार्मिकों की लंबे समय से लंबित मांग का समाधान हो जाएगा। इसके लिए सभी कार्मिकों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...